सिद्धार्थनगर के बिस्कोहर में बंद कमरे में लटकती मिली युवक की लाश, सामने आई ये बात

सिद्धार्थनगर के बिस्कोहर में बंद कमरे में लटकती मिली युवक की लाश, सामने आई ये बात 


सिद्धार्थनगर के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर कस्बे में गुरुवार को घर के बंद कमरे में रस्सी से लटकती हुई  एक युवक की लाश मिली। घटना के पीछे परिवारिक कलह बताई जा रही है। शव को फंदे से उतार कर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस को इसकी कोई सूचना नही दी गई है।


बिस्कोहर कस्बा निवासी राजेन्द्र (22)पुत्र टर्रे पासवान की वर्ष 2018 में नौगढ़ में शादी हुई थी। उसके पास एक छह वर्ष की पुत्री भी है। वर्तमान में उसकी पत्नी होली का त्योहार मनाने मायके गई हुई थी। उसे वापस घर लाने के लिए राजेन्द्र की मां बहू के मायके गई थी। बुधवार रात घर पर खाना खाने के बाद राजेन्द्र अपने कमरे में सोने चला गया था। गुरुवार सुबह घर के अन्य परिजन सोकर उठ गए। काफी देर तक राजेन्द्र के कमरे से बाहर नही निकलने पर उसकी छोटी बहन उसे जगाने को आवाज दी। 


इसके बाद भी दरवाजा नही खुलने पर वह जंगले के रास्ते कमरे में झांका तो अंदर रस्सी के फंदे से भाई की लटकती लाश देखकर वह चीख उठी। मौके पर जुटे घर के अन्य परिजन दरवाजे को तोड़कर शव को फंदे उतारा। परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर त्रिलोकपुर रणधीर मिश्र का कहना है कि मामला संज्ञान में नही है,किसी ने पुलिस को सूचना भी नही दी है।