दूध-छेने के नाम पर जहर बेचने वाले देवरिया के 43 मिलावटखोरों के खिलाफ एक्शन, लगा जुर्माना
बाजार में सबसे अधिक दूध और छेने की मिठाई मिलावट कर बेची जा रही है। विभिन्न मिलावटी खाद्य, पेय पदार्थ बेचने पर जिले के 43 दुकानदारों पर 4.85 लाख का जुर्माना लगाया गया है। मिलावट की पुष्टि होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मुकदमा दायर करने पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने अर्थदण्ड लगाया।
विभिन्न अवसरों पर अभिहित अधिकारी रमेश चन्द्र पाण्डेय की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न दुकानों, दूधियों से खाद्य, पेय पदार्थो का नमूना लिया। जांच में मिलावट मिलने पर विभाग ने एडीएम कोर्ट में विक्रेताओं के खिलाफ केस दायर किया।
एडीएम प्रशासन राकेश कुमार पटेल ने गरूलपार को संदीप केजरीवाल व आमघाट के मंटू कुमार गौड़ पर 8-8 हजार, रामनाथ देवरिया के राजेश गुप्ता पर 10 हजार, खजुरी तिवारी के कृष्ण कुमार तिवारी पर 8 हजार, गायत्री पुरम के आनंद मद्धेशिया पर 12 हजार, मठिया के विपिन पर 8 हजार व मोर ब्राण्ड नमक निर्माता पर 20 हजार, पकड़ी बाबू के सीताराम यादव पर 4 हजार, मेहाहरहंगपुर के मुहम्मद आजाद पर 4 हजार, अंसारी रोड के सत्य प्रकाश- प्रमोद कुमार 8 हजार तथा शंभू ब्राण्ड हींग के निर्माता जयश्री प्रोडक्ट पर 15 हजार, बरहज के सुरेन्द्र बरनवाल पर 10 हजार, खुखुन्दू के सूरज मद्धेशिया पर 11 हजार, भाटपाररानी के साई डेयरी मिल्क पर 15 हजार, राघवनगर के हरिलाल गुप्ता पर 10 हजार विशुनपुरा बाजार के प्रदीप यादव पर 6 हजार, हरैया नाज पिपरा के राजेश पटेल पर 6 हजार, घांटी बाजार के छेदीलाल गुप्ता पर 6 हजार, रूद्रपुर के उमेश मद्धेशिया पर 7 हजार, खुखुन्दू के दुर्गा प्रसाद पर 8 हजार, भुजौली के हरिलाल चौरसिया व रौनक ब्राण्ड पान मसाला निर्माता पर 5-5 हजार, देवरिया खास के मनोज जायसवाल पर 6 हजार, खुखुन्दू के दीनानाथ प्रसाद पर 5 हजार व आदर्श फूड्स कानपुर पर 20 हजार, उसरा बाजार के प्रमोद कुमार त्रिपाठी पर 25 हजार, भागलपुर के सुनील कुमार पर 11 हजार, नोनिया छापर के रूदल यादव पर 8 हजार, नरायनपुर के रवि जायसवाल पर 10 हजार, भटवलिया के छेदी पर 5 हजार, रामलीला मैदान के गोपाल गुप्ता पर 15 हजार, गरूलपार के टीपी सिंह पर 8 हजार, बड़का गांव के शारदा यादव व बांसपार के श्रमलाल चौहान पर 8-8 हजार, रूद्रपुर के राम किशुन गुप्ता पर 7 हजार, रामनाथ देवरिया के गोपाल गुप्ता पर 9 हजार, होटल रेनुका पर 2 हजार व श्याम गंगा विल्डर्स प्रा.लि. पर 25 हजार, भेड़ा पाकड़ के रमेश यादव पर 10 हजार, रूद्रपुर के राम किशुन गुप्ता पर 7 हजार, भागलपुर के चंदन कुमार पर 10 हजार, राघवनगर के बजरंग गल्ला भंडार पर 8 हजार, मोहन रोड के गुलाब चंद पर 15 हजार व निर्माता अग्रवाल एग्रो सेल्स कानपुर पर 25 हजार, भीमपुर के हरिशंकर पर 8 हजार, तिवई के बैजनाथ यादव पर 10 हजार, गरूलपार के विनोद मद्धेशिया व बैरियाघाट के उत्तम विश्वास पर 8-8 हजार एवं सलेमपुर के प्रमोद शंकर श्रीवास्तव पर 10 हजार जुर्माना लगाया है।